पोड़ी उपरोड़ा CHC के लेखापाल के तबादले की मांग, सुशासन तिहार में डाली गई शिकायत
पोड़ी उपरोड़ा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थ लेखापाल हबीब खान के खिलाफ सुशासन तिहार के अवसर पर एक आवेदन प्रस्तुत किया गया। यह आवेदन पोड़ी उपरोड़ा निवासी रवि कुमार द्वारा दिया गया, जिसमें अस्पताल के बेहतर संचालन के लिए लेखापाल का तबादला अन्यत्र करने की मांग की गई है।
पोड़ी उपरोड़ा निवासी रवि कुमार ने अपने आवेदन में उल्लेख किया कि हबीब खान के लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ रहने से अस्पताल की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि विभागीय कर्मचारी भी इस स्थिति से असंतुष्ट हैं और लेखापाल के तबादले का इंतजार कर रहे हैं।
इस मुद्दे को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है और अब यह देखना बाकी है कि प्रशासन इस पर क्या निर्णय लेता है।


0 Comments