Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

विद्यालय लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल के द्वारा किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 पत्थलगांव / आज दिनांक 17 अप्रैल 2025 दिन गुरुवार को विद्यालय लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम सीबीएसई स्कूल पत्थलगांव में डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल पत्थलगांव की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह परीक्षण डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल की एमडी श्रीमती मेघा गर्ग जी एवं डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल पत्थलगांव के मुख्य चिकित्सक डॉक्टर विकास गर्ग के मार्गदर्शन में


विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों के उम्र के अनुसार उनके हाइट, वेट और हीमोग्लोबिन की जानकारी एकत्रित की गई। डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल की एमडी श्रीमती मेघा गर्ग  ने बताया कि इस परीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि बच्चों की उम्र के अनुसार उनकी ग्रोथ सही प्रकार से हो रही है अथवा नहीं इसका सही समय पर पता लगाया जा सके एवं भविष्य में बच्चों को किसी प्रकार की होने वाले बीमारी से बचाया जा सके। डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल पत्थलगांव के द्वारा बच्चों को चॉकलेट डिस्ट्रीब्यूशन कर मुंह मीठा कराया गया साथ-साथ उनको अपने आप को स्वस्थ बनाए रखने हेतु सही आहार, व्यायाम एवं खेलकूद जैसे आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। विद्यालय लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव अपने सभी विद्यार्थियों एवं नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement