Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

उरगा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा: बरातियों से भरी कार मिक्सर मशीन से टकराई, 10 घायल

उरगा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा: बरातियों से भरी कार मिक्सर मशीन से टकराई, 10 घायल


उरगा थाना अंतर्गत उमरेली-सिवनी मुख्य मार्ग पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चांपा से कोरबा की ओर जा रही बरातियों से भरी तेज रफ्तार कार, सामने से टोचन कर ले जाई जा रही मिक्सर मशीन से अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस टक्कर में कार सवार 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर 112 और 108 एम्बुलेंस सेवा पहुंची। घायलों को तत्काल चांपा स्थित अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर द्वारा मिक्सर मशीन को सिवनी की ओर ले जाया जा रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा घटित हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घायलों का इलाज जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement