जल्के की शासकीय उचित मूल्य दुकान पर अनियमितता, संचालन एजेंसी निलंबित व एजेंसी पर वसूली, पोड़ी SDM की कार्यवाही।

पोड़ी उपरोड़ा :- छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के तहत ग्राम पंचायत जल्के में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान (आई.डी. क्रमांक 552005033) के संचालन में अनियमितता पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है, साथ ही संबंधित एजेंसी पर वसूली की कार्यवाही भी की जा रही है। खाद्य अधिकारी सरोज उरेटी ने बताया की लगभग 400 राशन कार्ड हैं जो राशन से वँचित थे, उन्ही राशन कार्ड के आधार पर वसूली की प्रक्रिया की जा रही है। 

बताया गया है कि जल्के ग्राम पंचायत की संचालन एजेंसी द्वारा खाद्यान्न वितरण कार्य में गंभीर अनियमितताएं बरती जा रही थीं, जिसके चलते यह कठोर निर्णय लिया गया। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगामी माह से खाद्यान्न वितरण कार्य रोदे ग्राम पंचायत की एजेंसी द्वारा ही संचालित किया जाएगा ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों को निर्बाध रूप से सामग्री प्राप्त हो सके।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में उचित मूल्य दुकानों के संचालन में पारदर्शिता और जवाबदेही निश्चित करने का संदेश दिया गया है।