Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

जनपद सदस्य संतोष मरावी (एडवोकेट ) की पहल, धवलपुर में समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर का आयोजन, समाधान व मार्गदर्शन क़ा ग्रामीणों को मिला लाभ।

जनपद सदस्य संतोष मरावी (एडवोकेट ) की पहल, धवलपुर में समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर का आयोजन, समाधान व मार्गदर्शन क़ा ग्रामीणों को मिला लाभ। 

पोड़ी उपरोड़ा :- पोंड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धवलपुर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जनपद सदस्य एवं अधिवक्ता संतोष मरावी की पहल पर आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उपस्थित हुए। इस शिविर से अन्य जनप्रतिनिधियों कों भी इस तरह आयोजन क़र ग्रामीणों की समस्या जाननी चाहिए, ना कों प्रसासन द्वारा आयोजित शिविर क़ा इंतजार करना चाहिए। शिविर में विशेष रूप से राजस्व विभाग से संबंधित समस्याओं जैसे फौती नामांतरण, सीमांकन, हिस्सा बंटवारा आदि मुद्दों पर आवेदन आये हालांकि जटिल प्रकरणों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन पर जांच कर शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया गया। इस पहल से क्षेत्र के नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

जनपद सदस्य संतोष मरावी ने शिविर के दौरान कहा कि, हमारा उद्देश्य है कि गांव-गांव जाकर जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जाए ताकि ग्रामीणों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत धवलपुर के सरपंच बीर सिंह मरकाम, उपसरपंच संतोष कमरो, पटवारी श्रीमती सुनीता साहू सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सरपंच श्री मरकाम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने दस्तावेजों को अद्यतन रखें और इस तरह के शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों से उन्हें बहुत राहत मिलती है। किसानों ने भी अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रखा और समाधान या मार्गदर्शन मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कई ग्रामीणों ने यह भी आग्रह किया कि ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएं ताकि गांव के हर नागरिक तक सरकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से पहुंच सके।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement