मुंगेली//ग्राम हेड़सपुर में आज सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक सिर कटी गाय मिली। इस घटना के बाद सर्व हिंदू धर्म के लोगों में आक्रोश फैल गया है और उन्होंने सिटी कोतवाली में जाकर ज्ञापन सौंपा है ।
ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा के जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कांत पांडे और विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है और साथ ही दोषी के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है ।
इस घटना के बाद ग्राम हेड़सपुर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं । सभी ने शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि इस घटना को किसी भी तरह से सांप्रदायिक रंग न दिया जाए।
इस घटना की जांच के लिए पुलिस ने एक टीम गठित की है और उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि इस घटना में शामिल लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments