Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर युवक की मौत, गुरसिया में हुआ हादसा, मृतक और ट्रैक्टर मालिक गुरसिया बस्ती के ही निवासी

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर युवक की मौत, गुरसिया में हुआ हादसा, मृतक और ट्रैक्टर मालिक गुरसिया बस्ती के ही निवासी

बांगो थाना के गुरसिया गांव में बीते दिनों एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से डीजे लेकर जा रहा एक युवक असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। मृतक की पहचान अरुण यादव (गुरसिया निवासी) के रूप में हुई है, जो कि एक गरीब परिवार से था और मजदूरी का काम करता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर-ट्रॉली एक मोड़ से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक बकरी आ गई। चालक ने बकरी को बचाने की कोशिश में अचानक ट्रैक्टर घुमा दिया, जिससे ट्रॉली पर बैठे अरुण यादव संतुलन खो बैठा और सीधा सड़क पर गिर पड़ा गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच सुरु कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसमें किसी की लापरवाही थी या यह पूरी तरह से एक दुर्घटना थी।

अरुण यादव के आकस्मिक निधन से उसका परिवार सदमे में है। अरुण अपने घर का कमाने वाला सदस्य था, और उसकी मौत के बाद उसके परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। परिजनों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है ताकि उन्हें कुछ आर्थिक राहत मिल सके।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement