Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

"मुंगेली में अवैध ईट भट्टों पर खनिज विभाग की अनदेखी: प्रशासन को रोजाना नुकसान"

 मुंगेली/ क्षेत्र मे इन दिनों अवैध ईंट भट्ठों का कारोबार बेखौफ चल रहा है। इससे खनिज विभाग को हर महीने लाखों रुपए की राजस्व की हानि हो रही है मगर अवैध ईंट भट्टा संचालकों पर कार्रवाई नहीं होने से संचालकों के हौसले बुलंद हैं।


मुंगेली विधानसभा के मुंगेली एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ईट के अवैध कारोबार में लिप्त लोग राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाने में लगे हैं तो वहीं जिला खनिज विभाग खानापूर्ति कार्रवाई कर अपने कर्तव्यों से पल्ला झाड़ लिए या यु कहें कि अवैध ईट भट्टो पर

खनिज विभाग मेहरबान है। तभी पिछले कुछ समय से मुंगेली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में यह कारोबार बड़े पैमाने पर फल फूल रहा है। ईंट के अवैध धंधे में लिप्त लोगों द्वारा जरूरत मन्दो से प्रति ट्रैक्टर 12 से 15 हजार रुपए वसूलने में लगे हैं। तो वही

अंचल के अवैध ईट भट्टो पर खनिज विभाग मेहरबान, प्रशासन को हो रही रोजाना नुकसान


खनिज विभाग के अधिकारी को अवगत कराने के बाद भी अवैध ईट भट्ठन चलाने वाले पर खनिज विभाग की ओर से कोई कार्य नहीं दिख रहा है जिसके चलते हैं मुंगेली सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध ईट

भट्टा संचालित करने वाले के हौसले बुलंद हो रहे है ईंट के अवैध कारोबार में लिप्त लोग बिना खनिज, बिना पर्यावरण, बिना पंचायत एवं बिना राजस्व अनुमति के लंबे समय से कारोबार को अंजाम देते आ रहे हैं। उक्त कारोबार में लिप्त लोगों द्वारा जमीन को खोदना, पेड़ों की कटाई, कोयले का परिवहन यह सभी विभागो के लिए जाँच का विषय है। अवैध ईट भट्टा कारोबार में लिप्त लोगों द्वारा आवास योजना के हितग्राहियों को गुणवत्ताहीन ईट सप्लाई देने की बात लगातार सामने आ रही,

अब देखना यह है कि संबंधित खनिज विभाग के अधिकारी द्वारा मुंगेली सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे अवैध ईट भट्ठा पर कार्यवाही कब होगी.


Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement