Jashpur Kunkuri Bulletin - त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 4 मार्च मंगलवार को जनपद पंचायत कुनकुरी में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई । जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने बाजी मारी और किसी भी विपक्षी दल से उम्मीदवार न होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। जिसमें अध्यक्ष पद पर जनपद क्षेत्र क्र 14 से श्रीमती सुशीला साय एवं उपाध्यक्ष पद पर क्षेत्र क्रमांक 3 से बालेश्वर यादव निर्वाचित किए गए।
जनपद पंचायत के इन महत्वपूर्ण पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत से पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। भाजपा नेताओं ने इसे संगठन की मजबूती एवं जनता के समर्थकों का परिणाम बताया।
निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय एवं उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव ने इस जीत को क्षेत्र का विकास एवं जनता की सेवा के प्रति समर्पण बताया ।

0 Comments