कटघोरा की शराब भट्ठी में कल उमड़ी रिकॉर्ड तोड़ भीड़, होली पर जमकर हुई शराब की बिक्री
होली के रंग में मदहोश होने के लिए कटघोरा भट्ठी मे के शराब प्रेमियों ने रिकॉर्ड तोड़ भीड़ जुटा दी। शराब भट्ठी पर उमड़ी भारी भीड़ ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। लोग लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी पसंदीदा शराब खरीदने के लिए इंतजार करते नजर आए। सुबह से ही लोग लाइन में लग गए थे, ताकि त्योहार के दिन उन्हें अपनी पसंदीदा ब्रांड की शराब मिल सके। कुछ लोगों का कहना था कि होली की मस्ती बिना ठंडाई और शराब के अधूरी लगती है, इसलिए उन्होंने पहले से ही खरीदारी कर ली। कड़ी धुप मे भी छाता लेकर लोग खड़े रहे।
शराब दुकानदारों के अनुसार, इस बार बिक्री ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल 20-30% अधिक शराब बिकी। व्हिस्की, रम, बीयर और देसी शराब की जबरदस्त मांग रही। दुकानदारों ने बताया कि शाम तक लगभग काफी स्टॉक खत्म हो गया था।
प्रशासन अलर्ट, पुलिस कि रहेगी कड़ी निगरानी
होली के दौरान पुलिस कि भी कड़ी निगरानी रहेगी जहाँ उपद्रव करने वालो पर कार्यवाही करने से नहीं चुकेगी, कोई भी अप्रिय घटना न हो इसके लिए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

0 Comments