तमता - :पत्थलगांव विकासखंड क्षेत्र ग्राम पंचायत तमता के शासकीय पंचायत भवन में अभी तक भवन के दीवार से लोकार्पण का बोर्ड को नहीं ढका गया है l
आपको बता दे कि उक्त बोर्ड पर स्थानीय राज नेताओं का नाम व पद नाम खुले आम दिख रहा है l
जब की चुनाव आयोग ने आचार संहिता लगते ही सभी प्रकार के शिलान्यास एवं लोकार्पण जिनमें राज नैतिक दलों या राजनेताओं का उल्लेख हो उसे ढक कर रखने का निर्देश दे दिया है l
किंतु आचार संहिता के एक सप्ताह के बीत जाने के बाद भी पंचायत सचिव द्वारा लापरवाही बरती जा रही है l माननीय कलेक्टर महोदय जी जशपुर के द्वारा चाही गई आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन यहां देखने को मिल रहा है l

0 Comments