जनपद सदस्य प्रत्यासी पसान क्षेत्र क्र 01 से राजकुमार पांडे जन सैलाब के साथ कल सोमवार को करेंगे नामांकन दाखिल, मातिन दाई क़ा आशीर्वाद लेके निकलेंगे राजकुमार।
मतीन क्षेत्र पसान जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01 पसान हेतु प्रत्याशी के रूप मे राज कुमार 3 फरवरी 2025 को आशीर्वाद रैली निकलेंगे जहाँ पसान क्षेत्र के खोडरी बैरा पसान सभी पंचायत के क्षेत्रवाशियो माताओं बहनों और युवाओं बुजुर्गो का जन आशीर्वाद समर्थन राजकुमार को मिल रहा है त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है इसी कड़ी में राजकुमार को पसान जनपद क्षेत्र के लिए आम जनता का जन समर्थन मिल रहा है
क्षेत्र के सभी राजनैतिक व धार्मिक दलों का समर्थन मिल रहा है अब सवाल ये कि आख़िर क्यों है राजकुमार मजबूत दावेदार हैं दरसल राजकुमार का जन्म मातीन क्षेत्र के पसान ग्राम में हुआ है मां मतीन की सेवा करते हुये यही पले बढ़े के सभी सुख दुख के साथी साहसिक कदम उठाकर जनता के न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद करने से नहीं चूकते है जमीन से जुड़े उच्य शिक्षा प्राप्त करने के कारण व्यवहार कुशल है समाजशास्त्र, राजनीतिक शास्त्र, अपराध शास्त्र, संगीत की शिक्षा, कृषि की शिक्षा, पूरी करने के बाद अभी हाल ही में वकालत की पढ़ाई पूरी की है और इनकी शिक्षा का लाभ हमेशा क्षेत्र को मिलता रहा है
राजकुमार स्वतः ही समाज कल्याण विकास को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते ही रहे है गरीबों को न्याय दिलाने के मामले में अग्रणी भूमिका रही है
उपसरपंच प्रतिनिधि के रूप में पसान क्षेत्र में लगातार 5 साल हर विषय हर क्षेत्र में उनकी भूमिका सराहनीय रही है चाहे कोरोना कल में लोगों को घर में जा जाकर सेवा देने में अग्रणी भूमिका रहे कोरोना कल में आए हुए आपदा संकट सराहनीय कार्य को लेकर सांसद महोदया द्वारा सम्मानित किया गया सरपंच संगठन के साथ मिलकर तहसील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया है छत्तीसगढ़ सरपंच संघ के सदस्य के रूप में पुरे क्षेत्र मे चाहे सौर ऊर्जा उपक्रम का विस्तार हो सड़क आदि पेयजल आदि की मांग करने में भी भूमिका सराहनीय रही।
क्या है राजकुमार के असल मुद्दे
जनपद सदस्य प्रत्याशी के रूप में राजकुमार जी का कहना है कि आजादी के इतने साल बाद भी आज तक पसान में लोगों को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है युवा वर्ग के लिए आज तक पसान में कॉलेज नहीं बन पाया है जिसके वजह से पढ़ाई पूरा नहीं कर पा रहे है और समाज शिक्षित नहीं हो पा रहा है साथ ही पसान के प्राथमिक स्वस्थ केंद्र में मूलभूत सुविधा को लेकर कमी होती रही है साथ ही किसानों को अपने न्यूनतम समर्थन मूल्य की जमा राशि को निकालने के लिए 70 से 100 किलोमीटर दूर जिला सहकारी बैंक जाना पड़ता है जिससे उनकी जान मॉल के नुकसान का खतरा आए दिन बना रहता है केवाईसी करने के लिए आज लोगों को कितना परेशान होना पड़ रहा है सरकारी बैंक प्राइवेट बैंकों के क्षेत्र में कितनी जरूरत है राजकुमार नें कहा उन्हें पता है कि जनपद सदस्य के रूप में पद का क्या दायित्व होता है उसका अधिकार क्षेत्र क्या है लेकिन समाज को दिशा देना भी नेतृत्व क्षमता पर डिपेंड करता है
पसान क्षेत्र के आसपास की जनता जीपीएम जिला से जुड़ना चाहते हैं ऐसे तमाम मुद्दों पर गहरे आंदोलन की जरूरत है
प्रत्येक गांव में मासिक बैठक का आयोजन होगा जिससे उनकी समस्याओं को सुना जाएगा राशन कार्ड पेंशन आवास शौचालय आदि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा गांव गांव में छोटे स्तर के शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिससे राशन कार्ड पेंशन आदि समस्या है समस्या खत्म किया जाएगा, राजकुमार नें कहा सभी माता बहनों, भाइयों और युवा बुजुर्गो का समर्थन लेकर इन सभी मुद्दों पर काम किया जाएगा।

0 Comments