ग्राम सरपंच किसे चुने भई जनताओ क़ा शोषण ना करे, गांव के विकास शीर्ष चुने व जरूरत मंदो की सेवा करे।
नगरीनिकाय व पंचायत के चुनाव की तारीखों के बाद अब जिला प्रशासन भी तैयारी में जुट गई है। इस विषय में आगामी दिनों में पंचायत के चुनाव सम्पन्न होने हैं अचार सहिता लागू होने के बाद सभी जनप्रतिनिधि अब अपने अपने चुनाव प्रचार मे निकल पड़े हैं आज क़ा मुख्य टॉपिक है कि
गांव का सरपंच कैसा होना चाहिए इस आज वरिष्ठो व गांव के जनताओं से विचार विमर्श कर कुछ अहम् बातो को लेकर लेखन प्रकासित कर रहे, हमारे और आपके गांव के सरपंच ऐसा होना चाहिए जो गांव के विकास, समाज के कल्याण और न्याय की भावना को प्राथमिकता दे। एक आदर्श सरपंच मे ईमानदारी और पारदर्शिता होना चाहिए और सभी कामों में पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए। गांव के संसाधनों का सही उपयोग हो और किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार न हो, सरपंच को समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखना चाहिए, विशेष रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को हल करने की कोशिश करनी चाहिए। सरपंच को गांव के लोगों की समस्याओं और सुझावों को ध्यान से सुनना चाहिए। उसे सभी को साथ लेकर चलने की योग्यता होनी चाहिए।
मुख्य और सबसे जरूरी बाते एक पढ़ा-लिखा और जागरूक सरपंच गांव में शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, और अन्य विकासात्मक योजनाओं को लागू करने में सक्षम होता है। सरपंच को अच्छे नेतृत्व का गुण होना चाहिए ताकि वह सही समय पर उचित निर्णय ले सके और गांव को सही दिशा में आगे बढ़ा सके।
स्थानीय समस्याओं का समाधान करने की क्षमता हो
सरपंच को पानी, सड़क, बिजली, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करके गांव के लिए ठोस योजनाएं बनानी चाहिए। सरपंच को सरकारी योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी होनी चाहिए ताकि वह गांव के लोगों को उनका लाभ दिला सके, सरपंच को गांव की महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें रोजगार व शिक्षा के अवसर प्रदान करने में मदद करनी चाहिए। सरपंच को संवेदनशील दयालू होना चाहिए ताकि वह जरूरतमंद लोगों की मदद कर सके और आपदा या कठिन समय में गांव के लोगों का सहारा बन सके। आपको गांव मे एक अच्छे सरपंच के नेतृत्व में गांव का सर्वांगीण विकास हो सकता है और सभी लोग मिलजुलकर एक खुशहाल जीवन जी सकते हैं। जनताओं को चाहिए की अपना एक ऐसा प्रतिनिधि चुने जो आपके कामो को निष्पक्षता से करे।

0 Comments