श्री सर्वेश्वरी समूह महिला संगठन ने जरूरतमंदों को वितरित किए वस्त्र
बगीचा। श्री सर्वेश्वरी समूह (औघड़ की तकिया) की बगीचा शाखा के महिला संगठन ने मानवता की सेवा में एक और कदम बढ़ाते हुए, 13 जनवरी सोमवार को माँ महामित्रायणी योगिनी जी के निर्वाण दिवस पर ग्राम गुरम्हाकोना और रेंगले में वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम के दौरान 31 जरूरतमंद बुजुर्ग महिलाओं को नई साड़ियां और कई स्वच्छ एवं कीटाणु-मुक्त पुराने वस्त्र प्रदान किए गए। इस पुनीत कार्य का शुभारंभ परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के तेल चित्र पर विधिवत पूजा-अर्चना और जयकारों के साथ किया गया।
इस अवसर पर समूह की ओर से मानवता की सेवा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में समूह द्वारा लोक कल्याण और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।
इस आयोजन ने न केवल जरूरतमंदों की मदद की बल्कि समाज में सेवा और परोपकार की भावना को भी प्रोत्साहित किया।


0 Comments