सील हुआ 6 माइक्रोफाइनेंस बैंक: फ्लोरा मेक्स से जुड़ा मामला। कोरबा पुलिस प्रसासन की कार्यवाही, आगे भी रहेगी ज़ारी।

आज पुलिस और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए जिले में संचालित माइक्रोफाइनेंस बैंकों के दफ्तर में सील बंदी की कार्रवाई की जिसमे कुछ गिरफ्तारि भी की है। सील बंदी की कार्यवाही करतला में 2, कटघोरा में 1, उरगा में 1, रजगामार 1 व पाली में 1 एफआईआर दर्ज की गई है। सील हुए माइक्रोफाइनेंस बैंको मे एलएनटी बैंक कटघोरा, अन्नपूर्णा बैंक दीपका, सीसस बैंक दीपका, नैफिस बैंक कटघोरा, स्पंदना बैंक शामिल हैं। बता दे की प्रसासन ने स्पंदन बैंक नवागांव कटघोरा के एजेण्ट प्रताप रूद्र शरण पिता अमृतलाल धीवर निवासी सरखों बैगापारा चैकी नैला थाना जांजगीर कों महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं अवैध वसूली करते पाया गया जिस पर कार्यवाही की गई। मामले मे धारा 170, 126, 135 (3) बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार कर इन्हे जेल दाखिल किया गया।
लेकिन महिलाओ पर भी अपराध दर्ज, मंत्रीयों क़ा काफ़िला व एम्बुलेंस रोकने क़ा आरोप।
कर्ज माफी के लिए प्रदर्शन कर रही महिलाओं के विरुद्ध भी अपराध दर्ज किया गया है बताया जाता है 2 अलग-अलग मामलें में अपराध दर्ज हुआ है अज्ञात महिलाओं पर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी, दरसल महिलाओ पर आरोप है की बिना अनुमति के चक्काजाम पर प्रशासन और एम्बुलेंस रोका गया जिसके चलते चक्काजाम की वजह से एम्बुलेंस को रास्ता बदलना पड़ा था फिलहाल वीडियो फुटेज के आधार पर महिलाओं को गिरफ्तार किया जाएगा, यह अपराध पंजीबद्ध सिविल लाइन थाना में दर्ज किया गया है।
0 Comments