वनभोज व मिलन से समाज में सामूहिक सहयोग और एकजुटता की भावना का होता है विकास। जनपद सदस्य विजय दुबे ने कराया वन भोज
वर्तमान जनपद सदस्य व भावी उमीदवार विजय दुबे द्वारा पोड़ी, कोनकोना, तानाखार ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों कों पिकनिक के माध्यम से वन भोज कराया जा रहा जिससे ग्रामीणों मे एकजुटता व आपसी भाई चारा बनी रहे, विजय दुबे की इस पहल का ग्रामीणों मे हर्ष है कई ग्रामीण ऐसे हैं जो अपने कामो से या कुछ कारण कही भ्रमण नहीं कर पाते इसको देखते हुए विजय दुबे ने ग्रामीणों कों वन भोज कराने का मन बनाया जिससे समाजिक गतिविधिया एकजुटता बनी रहे, विजय दुबे ने कहा की बुका जल विहार मे वन भोज हुआ वही अब अन्य स्थानों पर ग्रामीणों कों वन भोज कराया जायेगा।
इस दौरान विजय दुबे ने कहा की वन भोज कराकर ग्रामीणों मे एकजुटता का संदेश दिया गया इस आयोजन के माध्यम से ग्राम के लोगों को एक साथ जोड़ने और उनके बीच सामूहिकता और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। इस आयोजन से ग्रामीणों को एक स्थान पर इकट्ठा करके आपसी संबंधों को मजबूत करना होता है वही प्रकृति के साथ समय बिताने का अवसर मिलता है साथ ही आपसी विवादों को सुलझाने और संवाद बढ़ाने का अवसर का रूप देखते हुए समाज में सामूहिक जिम्मेदारी और एकजुटता की भावना का विकास भी होता है इस तरह के आयोजन समाज में समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

0 Comments