Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

ग्राम पंचायत धनरास में धांधली, लगभग 20 लाख रुपये के विकास कार्यो मे जांच की मांग, कलेक्टर से हुई शिकायत।

 ग्राम पंचायत धनरास में धांधली, लगभग 20 लाख रुपये के विकास कार्यो मे जांच की मांग, कलेक्टर से हुई शिकायत।


यू तों कोरबा जिले के ग्राम पंचायतों मे कार्यो की राशि धांधली की ख़बर मिलते ही रहती है जहाँ ग्रामीणों द्वारा शिकायत भी की जाती है लेकिन कार्यवाही महज खानापूर्ति बन कर रह जाती है और राशि बंदरबाट करने वालो की हौसले बुलंद होते रहते हैं वही ताज़ा मामला कटघोरा विकास खंड के धनरास ग्राम पंचायत का प्रकाश मे आया है, युवा कांग्रेस लक्ष्मीकान्त कवर ने बताया की ग्राम पंचायत मे हुए विभिन्न विकास कार्यो मे राशि गबन कर दी गई, बता दे की ग्राम पंचायत धनरास को सभी कार्य प्रस्तावित है जिसमे 1) सीसी रोड निर्माण कार्य अलख घर से जोहन घर तक होना था लेकिन यह कार्य अभी तक चालू नहीं हुआ है साथ ही इसका पूरा राशि 8 लाख आहरण किया जा चुका है और इस कार्य को पूर्ण दिखाया जा रहा है। 2) बोर खनन का कार्य खाल्हे पारा में 15 वे वित आयोग से होना प्रस्तावित है अभी तक यह कार्य शून्य है किंतु इस कार्य का राशि 1.80 लाख आहरण किया जा चुका है। 3) बोर खनन सबमर्सिबलपंप पम्प सिंटेक्स फिटिंग स्थापना का कार्य ग्राम घामोटा को प्रस्तावित है लेकिन पूर्व में जो बोर खनन। हुआ है उसी को पुनः जियो टेक करके दिखाया गया है और वहां कोई नया बोर खनन की आवश्यकता नहीं थी और इसका भी राशि 2.20 लाख आहरण किया जा चुका है। 4) सी सी रोड निर्माण कार्य गोविंद घर से राधाबाई घर तक (सालिहभांठा) में होना प्रस्तावित है किंतु यह कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है और इसकी 40% राशि आहरण ग्राम पंचायत धनरास द्वारा बहुत पहले कर लिया गया है। 5) पूर्व में ग्राम घामोटा नाली निर्माण आंगनबाड़ी से मेन रोड की ओर हो चुका है और वहां ऐसा स्थान भी नहीं है जहां पुनः नाली निर्माण कराया जाए लेकिन फिर भी 15 वे वित आयोग से नाली निर्माण स्वीकृत कराया गया लेकिन कार्य नहीं हो पाया है इसकी भी राशि 3.50 लाख आहरण किया जा चुका है। 6) ग्राम धनरास में बीच बस्ती सिद्धांत घर के पास पाइप लाइन एवं पानी टंकी स्थापना का कार्य स्वीकृत है लेकिन इस कार्य को अभी तक कराया नहीं गया है और इसकी 2 लाख रुपए की राशि आहरण हो चुका है साथ ही वह आए दिन पानी की समस्या बनी रहती है। 7) ग्राम घामोटा में पुनः पेयजल हेतु पाइप लाइन विस्तार सिंटेक्स फिटिंग नल जल योजना कार्य प्रस्तावित है लेकिन यह कार्य केंद्र सरकार की नल जल योजना के माध्यम से क्रेड़ा द्वारा हो चुका है और यह सब जानते हुए ग्राम पंचायत धनरास द्वारा पुनः इस कार्य को स्वीकृत कराया गया और इसकी 1.25 लाख की राशि आहरण कर बंदरबांट किया गया। 8) ग्राम धनरास के आश्रित गांव सालिहा भांठा में जग सिंग घर से छतर सिंह घर तक 2 लाख राशि का सिंटेक्स फिटिंग पाइप लाइन के लिए स्वीकृत है और यह कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है इसकी पूरी राशि ग्राम पंचायत द्वारा आहरण किया जा चुका है वही आए दिन पानी के लिए वहां मुहल्ले वाशियो का शिकायत भी रहती है। उक्त कार्यो के लिये युवा कांग्रेस लक्ष्मीकान्त कवर ने कलेक्टर से जांच करने की मांग की।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement