पसान क्षेत्र मे दो अलग अलग जगहों पर अवैध धान भंडारण व परिवहन पर धान जप्त की गई, मंडीयों मे गुप्तचर रख रहे नजर, अवैध गीतिविधि बक्शा नहीं जायेगा : एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा।
कोरबा कलेक्टर अजित वसंत के निर्देश पर अवैध गतिविधि पर कमर कसते हुए लगातार कार्यवाही की जा रहि है, वही धान बिक्री कों लेकर परिश्रमिक किसानो कों ही शासन के समर्थन मूल्य का लाभ मिले इसके लिए अवैध धान भंडारण व परिवहन पर कार्यवाही की जा रहि है बिचौलीये पर भी नजर रखी जा रहि है ताकि अवैध धान किसानो के खातों मे खपाए न जा सकें। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा के मार्गदर्शन मे खाद्य अधिकारीयों ने इस वर्ष अवैध धान खपाए जाने की सुचना के लिए गुप्तचर नियुक्त किये हैं जो पल पल की ख़बर विभाग के अधिकारीयों कों बताते रहते हैं वही मंडी मे अवैध कार्य की सुचना मुखबिर के माध्यम से मिलने पर फ़ौरन अधिकारी उक्त स्थान पहुंचकर जांच करेंगे।
बीती रात ही पसान थाना मे सीरी निवासी जय कुमार पिता सहत राम तहसील पौड़ी उपरोड़ा के गोदाम में रखे अवैध धान मोटा 26 बोरा 10.4 क्विंटल मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई एवं साजिद खान पिता मोहम्मद अजीम खान गांव पसान तहसील पसान थाना पसान जिला कोरबा पर भी कार्यवाही की गई जो की बताया गया की घर के बाहर खड़ी गाड़ी नंबर सीजी 10 एफ 5123 मजदा एवं एवं पिकअप सीजी 10c 9216 में अवैध धान लोड थी जिसमे जपती की कार्यवाही की गई उक्त वाहन मे 200 बोरी लगभग 80 किविटल धान थी, वही मंडी अधिनियम की धारा 23 के तहत जब्त किया गया। इस तरह कार्यवाही मे संयुक्त जांच दल राजस्व विभाग से तहसीलदार पसान, खाद्य शाखा से असिस्टेंट फूड ऑफिसर सरोज उरेती एवं मंडी विभाग से मंडी उप निरीक्षक दिनेश कुमार एवं आकाश भारद्वाज के द्वारा और पुलिस विभाग के कर्मचारियों के उपस्थिति में कार्यवाही हुई।

0 Comments