युकां विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल व जनकराम धनवार ने ग्राम पंचायत कोनकोना में नए मतदान केंद्र की मांग की, नय मतदान केंद्र से होगी जनताओं कों मतदान करने मे सुविधा, एसडीएम का मिला अस्वासन, जल्द ही की जाएगी प्रक्रिया।
वनांचल क्षेत्र में नए मतदान की मांग आमतौर पर सामाजिक, राजनीतिक, और आर्थिक मुद्दों से जुड़ी होती है। लोग महसूस करते हैं कि उनके क्षेत्र के विकास, अधिकार, या प्रशासनिक फैसलों में उनकी आवाज़ को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलता, आने वाले कुछ ही दिनों मे सरपंच जनपद जिला का चुनाव होने वाली है चुनाव मे जनता पोलिंग बूथ पर मतदान करने जाएगी लेकिन ऐसे कई ग्रामीण होते हैं जो मतदान केंद्र की दुरी के चले वोट नहीं दे पाते ऐसे मे जनसंख्या के आधार पर उन क्षेत्रो मे मतदान केंद्र सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि प्रत्येक ग्रामीण मतदान से वँचित न रहे, कोनकोना के वनाँचल क्षेत्र के ग्रामीणों कों ये समस्या वर्षो से है उक्त समस्या कों देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल व जनक राम ने कोनकोना ग्राम पंचायत मे एसडीएम के समक्ष एक और नये मतदान केंद्र की मांग की, यह मांगे उन क्षेत्र के लिए है जहाँ लोगो कों 8 से 10 किलोमीटर दूर चलकर मतदान करने जाना पड़ता है, दरसल ग्राम पंचायत कोनकोना के आश्रित ग्राम शिवपुर, कोठारपारा, पंडरीनार, घोघरा, बरौदखार व छिबरी के लोग पिछले कई वर्षों से 10 किलोमीटर पैदल कोनकोना आते हैं और मतदान कर घर जाते हैं कई ग्रामीणों को तों घर जाते रात भी हो जाती है जहाँ जंगली जानवरो का भी खतरा बना रहता है ग्रामीण चाहते हैं कि एक मतदान केंद्र बरौदखार में भी होना चाहिए पर उनकी आवाज उठाने वाला कोई नहीं, पिछली कार्यकाल मे कई जनप्रतिनिधि वोट के लिए लुभावने वादे कर चले गए लेकिन इस वृहद समस्या कों ध्यान नहीं दिया गया,
वही युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित सिंह पाल व जनकराम धनवार ने पंचायत के अन्य लोगों के साथ मिलकर अनुविभागीय अधिकारी को एक आवेदन सौंपा जिसमे नये मतदान केंद्र की मांग रखी गई, वही ग्रामीणों ने भी इस मांग कों लेकर अंकित व जनकराम का आभार व्यक्त किया। अंकित ने कहा कि उपरोक्त मांगे ग्राम पंचायत कोनकोना के आश्रित ग्राम शिवपुर, कोठारपारा, पंडरीनार, घोघरा, बरौदखार और छिबरी के मतदाताओं के लिए बरौदखार मे मतदान केंद्र बनाए जाने की है, क्युकी हाथी प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से दूर चलकर मतदान कर वापस आना अत्यधिक खतरे की बात है, प्रसासन को इस बात का ध्यान होना चाहिए और तत्काल एक नया मतदान केंद्र बरौदखार मे बनाया जाना चाहिए,
वही जनक राम धनवार ग्राम के वरिष्ठ नागरिक हैं जिन्होंने बताया कि शिवपुर, कोठारपारा,पंडरीनार, घोघरा, बरौदखार व छिबरी के लोग 8 से 10 किलोमीटर दूर चलकर आते है ,सड़के भी खराब है पहले से ही यहां की जनता सड़क को लेकर परेशान है साथ ही मतदान के समय लोगों को कोनकोना दूर चलकर जाना पड़ता है,क्योंकि शिवपुर कोठारपारा में वाहन का जाना भी मुश्किल हो जाता है इन तमाम समस्या कों लेकर आज पोड़ी उपरोड़ा अनुविभागीय अधिकारी ( राजस्व) से मुलाक़ात की जिन्होंने आश्वाशन दिया है कि एक मतदान केंद्र बरौदखार कराया जाएगा वही क्षेत्र के लोगों को मतदान के समय थोड़ी राहत जरूर मिलेगी l

0 Comments