Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

*इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के वैज्ञानिको का KVK जशपुर का भ्रमण*

पत्थलगांव / AICRP योजना अंतर्गत जशपुर जिले में विभिन्न कृषि फसल का प्रदर्शन लगाया गया है, जिसके प्रक्षेत्र भ्रमण हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर से वरिष्ठ वैज्ञानिक - डॉ संजय शर्मा, वैज्ञानिक कीट विज्ञान, डॉ पीके तिवारी वैज्ञानिक पादप रोग विज्ञान, डॉ दीपक गौराहा वैज्ञानिक प्लांट ब्रीडिंग एवं डॉ अभिनव साहू वैज्ञानिक प्लांट ब्रीडिंग का आगमन हुवा था। 

जिसमें मुख्य रूप से फसल धान, किस्म छ.ग. धान 1919 का प्रदर्शन को किसानो के प्रक्षेत्र में लगे फसल को देखे तथा समय पर कटाई करने सलाह दिया गया। 
प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम फुलेता, बेलड़ेगी, कांसाबेल एवं बगिया में लगे धान फसल का प्रदर्शन को देखा गया।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ राकेश भगत, कृषि वैज्ञानिक प्रदीप कुजूर के साथ साथ उद्यान विभाग से पुष्पेंद्र पटेल एवं सुरेंद्र केवर्थ उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement