सरस्वती शिशु मंदिर पोड़ी उपरोड़ा मे एसआई पद पर चैनित श्रद्धा कर्ष कों सम्मानित किया गया
रिपोर्ट :- नानक राजपुत
एसआई भर्ती परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सभी अभ्यर्थीयों कि दिवाली कि खुशियाँ चार गुनी हो गई, इस परीक्षा परिणाम को जारी करने अभ्यर्थियों को लंबा इंतजार करना पड़ा था, जिसके बाद सेलेक्ट हुए अभ्यार्थी बेहद खुश है. जितने भी लोगों का सिलेक्शन हुआ है, उनके घरों पर परिजनों समेत पूरा गांव खुशहाली मना रहा है।
पोड़ी उपरोड़ा, गृह ग्राम बिर्रा समेत सरस्वती शिशु मंदिर पोड़ी का नाम रौशन कि कु. श्रद्धा
कुमारी श्रद्धा कर्ष पिता सुगंध चंद कर्ष वर्तमान मे जांजगीर चाम्पा जिले के बिर्रा ग्राम पंचायत मे निवासरत हैं लेकिन श्रद्धा का बचपन पोड़ी उपरोड़ा मे बिता बता दे कि श्रद्धा कर्ष ने सरस्वती शिशु मंदिर पोड़ी उपरोड़ा मे कक्षा 7वी तक पढ़ाई कि जहाँ शिशु मंदिर कि परम्परा के अनुसार पढ़ाई के साथ साथ संस्कार कों बखूबी ग्रहण किया उसके बाद वों 8वी व कक्षा 9वी पोड़ी उपरोड़ा हाइ स्कुल मे पढ़ाई करने के बाद बाकी कि पढ़ाई अपने गांव बिर्रा मे कि, बिर्रा मे हाई स्कुल पूर्ण करते ही वह बिलासपुर मे कॉलेज पढ़ाई सम्पन्न करके पुलिस कि तैयारी मे जुट गइ जहाँ बड़ी संघर्ष करते हुए आज इस मुकाम पर पहुंच चुकी कि उन्हें पूरा गांव जिला सम्मान के साथ पहचाने लगा क्युकी अपनी मेहनत कड़ी परिश्रम से आज वह सब इंस्पेक्टर के लिए चैनित हो गई।
वही आज पोड़ी उपरोड़ा सरस्वती शिशु मंदिर पोड़ी उपरोड़ा विद्यालय कि पूर्व छात्रा कु. श्रद्धा कर्ष सबइंस्पेक्टर के पद में चयनित होने पर उन्हें विद्यालय परिवार की ओर ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।


0 Comments