Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

क्लास रूम मे बच्चों कों पढ़ाते हुए सो गए शिक्षक, बच्चों द्वारा बनाई वीडियो हुई वाइरल, DEO के संज्ञान मे मामला। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के माचाडोली के हैं शिक्षक।

 क्लास रूम मे बच्चों कों पढ़ाते हुए सो गए शिक्षक, बच्चों द्वारा बनाई वीडियो हुई वाइरल, DEO के संज्ञान मे मामला। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के माचाडोली के हैं शिक्षक। 



कोरबा जिले अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के माचाडोली हायर सेकेंडरी स्कूल में एक शिक्षक का क्लास रूम मे सोते हुए वीडियो वाइरल हो गया, वाइरल वीडियो जिला शिक्षा अधिकारी के संज्ञान मे पहुंची जहाँ शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है। बताया जाता है शिक्षक का नाम योगेश कुमार हैं जो 11वी 12वी के बच्चों कों पढ़ाते हैं, जानकारी मिली है की ये शराब के आदि भी हैं और नसे की हालात मे ही स्कुल चले जाते हैं। 

वीडियो में योगेश कुमार कक्षा में कुर्सी पर सोते हुए पड़े दिखाई दे रहे हैं जहाँ उनके विद्यार्थियों ने ही वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और वाइरल वीडियो जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय के संज्ञान मे चला गया जहाँ अधिकारी ने योगेश कुमार को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि यदि जांच में शिक्षक का शराब पीकर स्कूल आना साबित हो जाता है तो उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है को शिक्षक पिछले 10 साल से पदस्थ है और अक्सर नशे में रहते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने एक टीम गठित कर जांच के लिए भेजने की बात कही है। जांच के दौरान बच्चों और शिक्षकों का बयान दर्ज किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement