जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज अखिल भारतीय कल्याण आश्रम चिकनीपानी मे आदिवासी भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती धूम धाम से मनाया गया
जशपुर:- आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर पहली बार कल्याण आश्रम चिकनीपानी मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा जी का गौरव और सम्मान यह जनजाति संस्कृति व परंपराओं को सम्मानित करने का अवसर था इस अवसर पर कल्याण के बच्चों के द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत माटी पुत्र बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद रेड़े करमा पार्टी के द्वारा भव्य प्रस्तुति के साथ शोभायात्रा निकाल कर ग्राम भ्रमण किया गया।आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोशन प्रताप सिंह विशिष्ठ अतिथि हेमवती भगत ,राजेश यादव, यशोदा यादव, भारती शर्मा,कौशल्या नारंग , मीना ताम्रकार, संच कुंवेर, कुन्ती भगत,कृष्ण कुमार,मुकेश भगत,अनिल कुमार,अमीन भगत,दिनेश भगत,देवलाल, प्रतिमा भगत,फूलमती भगत, राजमणि भगत,विनीता भगत बालदीप भगत सहित कल्याण आश्रम के बच्चे और ग्राम के निवासी उपस्थित होकर आज के कार्यक्रम को सफल बनाए।बिरसा मुंडा जी के जन्मजयंती पर आज उनके द्वारा किए गए जल जंगल और जमीन की सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों और किस प्रकार से वे 19, वीं सदी के दौरान अंग्रेज शासन में विद्रोह व संघर्ष के विषय मे बताया गया आदिवासी के इस महानायक के लिए
आदिवासी समुदाय मे कई गीत भी है आदिवासी साहित्य में उलगुलान की ध्वनि आज भी गूंजती है समारोह का समापन बिरसा मुंडा और अन्य आदिवासी वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया जनजातीय गौरव दिवस पर इस आयोजन ने समाज को एकजुटता और विकास का संदेश दिया।





0 Comments