Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

बटईकेला (चुल्हापानी) में हुई ठीरू राम नागवंशी की हत्या के संबंध में जशपुर पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग,

 नाम मृतक:- ठीरू राम नागवंशी उम्र 38 साल निवासी बटईकेला (चुल्हापानी) थाना कांसाबेल। 

 दिनांक 11.11.2024 के शाम लगभग 06ः30 बजे मृतक ठीरू राम नागवंशी गांव के खेत तरफ से झाडू में इस्तेमाल करने की घांस को अपने सायकल के पीछे तरफ ढोकर आ रहा था, केंवटीनडाड़ के पीएमजीएसवाई के पास आम रास्ता में पहुंचने पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके मुंह पर नुकीली वस्तु से वार कर हत्या कर दिया। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध थाना कांसाबेल में भा.न्या.सं. की धारा 103(1) का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।



 प्रकरण में पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस टीम को लगाया गया है। पुलिस को घटना के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, बहुत जल्द मामले का विस्तृत खुलासा किया जावेगा। 


Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement