Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

वन प्रबंधन समिति का हुआ मजदूरी भुगतान, मिडिया मे ख़बर प्रकाशित से जगे अधिकारी

वन प्रबंधन समिति का हुआ मजदूरी भुगतान, मिडिया मे ख़बर प्रकाशित से जगे अधिकारी

रिपोर्ट :- नानक राजपुत 



कोरबा जिले के कटघोरा वनमण्डल अंतर्गत एतमानगर वनपरिक्षेत्र में आने वाले पर्यटन स्थल बुका में वन प्रबंधन समिति के द्वारा पर्यटन स्थल में कार्य करने वाले मजदूरों को पिछले 5 माह से वेतन भुगतान नहीं किया जा सका था। मजदूरों द्वारा इसके लिए कई दफा अधीनस्थ वन विभाग के अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया लेकिन अधिकारी इस विषय को लेकर गंभीर नज़र नही आए। मजदूरों ने बताया था कि दिवाली में भी किसी भी मजदूर को वेतन नहीं दिया गया। यहां के एसडीओ भी मजदूरों से ठीक व्यवहार नहीं करते हैं। यहां पर आने वाले पर्यटकों को नौका विहार, घुड़सवारी, भोजन व नास्ते की व्यवस्था करने की पूरी जिम्मेदारी वन प्रबंधन समिति के कर्मचारियों की रहती है।

इधर दूसरी तरफ जब सोमवार को यह मामला मीडिया में उछला तो एकाएक पैसे आ गए और मंगलवार को जारी भी कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement