Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

जटगा हाई स्कुल मे फैली गंदगी, घास व झाड़ीयों का लगा है अम्बार: प्रिंसिपल कि मनमानी, विभिन्न समस्या कों लेकर स्थानीय लोगो ने कलेक्टर से भी कि है शिकायत, नहीं सुधरी अनियमितता।

रिपोर्ट :- नानक राजपुत




जटगा हाई स्कुल में सफाई के अभाव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्कुल परिसर और स्कुल के चारों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग गई है, लेकिन प्रिंसिपल का सफाई कि ओर ध्यान नहीं, जबकि स्थानीय लोगो के द्वारा कई बार सफाई कों लेकर प्रिंसिपल कों बोला गया उसके बावजूद जटगा हाई स्कुल के प्रिंसिपल मुखदर्शक बने बैठे हैं।

पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के अधिकतर हाई स्कूलों कि बात करें तों सभी मैदानो का बूरा हाल है क्युकी खेल मैदान मे बड़ी बड़ी घास उग गई हैं जहाँ बच्चों के खेलने कि मनसा पूरी तरह चौपट हो रहि लेकिन प्रिंसिपल व शाला प्रबंधक द्वारा खेल कों लेकर घास कि सफाई के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा, जटगा हाई स्कुल कि काफी लम्बे समय से शिकायत आ रहि जहाँ छात्राओ के परिजनो का कहना है कि प्रिंसिपल के साथ साथ कुछ शिक्षक भी निर्धारित समय पर स्कुल नहीं आते जिसके वजह से बच्चों कि पढ़ाई बाधित होती है यहां तक परिजनो द्वारा कलेक्टर से भी स्कुल कि अनियमित्ता कों लेकर शिकायत कि जा चुकी हैं जहाँ कलेक्टर अजित वसंत ने प्रिंसिपल कों फाटकार भी लगाई थी उसके बावजूद जटगा हाई स्कुल कि व्यवस्था का बूरा हाल है स्थिति सुधारी नहीं जा रहि।



हर जगह चल रहि स्वच्छता पखवाड़ा लेकिन जटगा हाई स्कुल इससे दूर। 

स्वच्छता के लिए जिला प्रसासन ने अलग-अलग कार्यक्रम किए। ताकि बच्चों को भी स्वच्छता के बारे में जानकारी हो सके, इसको लेकर गाँधी जयंती कों स्वच्छता पखवाड़ा दिवस भी मनाया गया। लेकिन क्या इस अभियान मे जटगा हाई स्कूल ने हिस्सा नहीं लिया हम कह इसलिए रहे क्युकी स्कूलों में झाड़ घास के अलावा गंदगी फैली हुई दिखाई दे रहि। स्कूलों के शौचालय भी गंदे हैं, जबकि कई जगहों पर कूड़ा भी फैला हुआ है।

बच्चे खेल नहीं पा रहे उगी है घास पसरी है गंदगी: प्रिंसिपल का कहना शिकायत से कुछ नहीं होने वाला।

जटगा हाई स्कुल के प्रिंसपल के मनमानी कि शिकायत कुछ दिनों पहले आखिर कलेक्टर तक कर ही दी गई, जबकि परिजनो ने पूर्व मे ही स्कूल के अव्यवस्था कि सुधार कों लेकर प्रिंसिपल से मुलाक़ात कि थी छात्राओ व परिजनों ने कहा कि मैदानो का बूरा हाल है खेल कि समाग्री भी नहीं दी जाती वही पढ़ाई कों लेकर प्रिंसपल भी गंभीर नहीं है बच्चे स्कुल समय मे ही इधर उधर घूमते रहते हैं उसके बावजूद प्रिंसिपल का बच्चों के भविष्य का कोई फ़िक्र नहीं। लोगो का कहना है कि सफाई कर्मी होने के बावजूद इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल परिसर में गंदगी होने की वजह से हर समय बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। पढ़ाई के दौरान भी बच्चों को दिन में मच्छर काटते रहते हैं। विभागीय अधिकारियों को इन समस्याओं को गंभीरता से लेनी चाहिए लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement