बांगो थाना अंतर्गत ग्राम पचरा के तान नदी मे एनिकट का समान चोरी व डकैती के मामले मे 10वा आरोपि राहुल मरकाम कों गिरफ्तार कर लिया गया है, वही अब भी कुछ आरोपी फरार हैं जिसकी तलाश जारी है, पड़के गए आरोपी राहुल मरकाम ने खुलासा करते हुए बताया घटना से पहले नाबालिक युवक उस स्थान पर सर्च करने गया कुछ दिन निगरानी कि देखा कि कहा कहा क्या क्या समान रखा हुआ है और चौकीदार कितने हैं, उसके बाद प्लान बनाया गया, रात मे घटना कों अंजाम देने के बाद सभी समान नजदीक के कबाड़ी दुकान मे छोड़ दिए उक्त समान का कबाड़ी संचालक कुछ राशि भी दिया, वही राहुल के बयान के मुताबिक पुलिस अन्य लोगो कि तलाश कर रहि है
दरसल लूट कि घटना 31अगस्त रात कि है कुछ नकाब पोस एनिकट का समान लूटकर ले गए वही दो चौकीदार कों बंधक बनाकर उनसे नगद 14 हजार कि राशि भी ले गए थे, लूट व चोरी के मामले मे ठेकेदार जयेश मिश्रा ने दूसरे दिन ही रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद बांगो पलिस ने जांच तपतिस करते हुए 9 युवकों कों गिरफ्तार किया था वही आज मुख्य आरोपी राहुल मरकाम कों भी गिरफ्तार कर लिया गया, राहुल ने बयान के मुताबिक अपना गुनाह करना कुबूल किया, वही कई खुलासे भी किये, उक्त मामले मे बांगो थाना प्रभारी उषा सोंधिया ने बताया कि साजिस के तहत रची गई घटना मे 10 आरोपियों कि गिरफ्तारी हो चुकी है और भी आरोपी शामिल हैं जिनकी तलाश कि जा रहि है जल्द ही गिरफ्तार कर ली जाएगी
मामले मे एसपी राजेश कुकरेजा के निर्देश पर एडीशनल एसपी नेहा वर्मा, डीएसपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन पर आरोपीयों के खिलाफ धारा 331(4), 309(4), 310(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया निराकरण मे बांगो थाना प्रभारी उषा सोंधिया, एसआई ओमप्रकाश परिहार, आरक्षक अशोक खरे, जय प्रकाश यादव, गजेंद्र बिंझवार कि महत्वपूर्ण भूमिका रहि।

0 Comments