सीएम साय की गाड़ी बाल—बाल बच गई है। हालांकि सीएम साय के काफिले की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिला अस्पताल दुर्ग के सामने यह घटना हुई है।
दुर्ग से एक बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। हालांकि इस घटना में मुख्यमंत्री बिल्कुल सुरक्षित बताये जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काफिले की 2 गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं। अचानक गाय के सामने आने से घटना हुई है।
जानकारी के मुताबिक गाय को बचाने के चक्कर में आगे चल रही कारकेड की गाड़ी ने अचानक से ब्रेक लगाया, जिसकी वजह से पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी टकरा गयी। घटना में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गाड़ी बाल—बाल बच गई है। हालाकि सीएम साय के काफिले की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिला अस्पताल दुर्ग के सामने यह घटना हुई है।

0 Comments