Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

कटघोरा नगर में पहली बार जादूगर गोगिया सरकार.. 27 से गोकुलधाम में दिखाएंगे अपने तिलस्मी जादू का मायाजाल

 


 कटघोरा नगर में पहली बार जादूगर गोगिया सरकार अपने जादू का कमाल दिखाएंगे। यह शो 27 सितम्बर 2024 दिन शुक्रवार से गोकुल धाम में रोजाना दो शो सोमवार से शुक्रवार 3 बजे व 6 बजे से, शनिवार व रविवार को 3 शो दोपहर 12, 3, 6 बजे से शुरू होगा जो लगातार एक माह तक जारी रहेगा। इस शो में भारतीय जादूगर पलक झपकते कबूतर मंगा सकता है और गायब कर सकता है। देखते देखते जिंदा लड़का मशीन से चलनेवाली आरे से कटकर दो टुकड़ों में बट जाता है और एक दो तीन कहते ही पुनः उठकर दर्शकों को अभिवादन कर रहा होता है। यहां तक की दर्शकों के बीच से उठ आई एक लड़की अचानक मंच पर आते ही हवा मे़ तैरने लगती है जो इस शो में जादूगर गोगिया सरकार के ऐसा करतब देखने को मिलेगा कि लोग हैरान हो जाएंगे।


जादूगर गोगिया सरकार ने बताया कि जहां विज्ञान खत्म होता है वहीं से जादू शुरू होता है। जादू एक पूर्णता विज्ञान है और विज्ञान से जुड़ी कई चीजें इसमें समाहित है। जादू के माध्यम से उन्होंने जल ही जीवन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कई सामाजिक चीजों का संदेश देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस जादूगर के शो में नए-नए खेलों का प्रदर्शन करेंगे। जिसे अभी तक कहीं न देखा गया है और न सुना गया है। इन चमत्कारों में दर्शकों के कल्पना के पार एक से बढ़कर एक खतरनाक एवं दिल दहला देने वाली खेलों को भारतीय जादू जगत में पहली बार प्रयोग करेंगे।



उन्होंने कहा कि संघर्षमय जीवन में आनंद की बात बेमानी सी लगती है। लेकिन अंधविश्वास तंत्र मंत्र परे वैज्ञानिक सिद्धांतों और संघर्ष में मनोवैज्ञानिक दायरे में बांधकर जादू लोगों को स्वस्थ मनोरंजन करते हुए दर्शकों को उनकी चिंताओं से मुक्ति दिलाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि जादू लगातार अभ्यास और चतुराई के बाद प्रस्तुत करने वाली एक मनोरंजक एवं ज्ञानपूर्ण कला है। जादू निष्कपट मनोरंजन के लिए प्रकृति के नियमों को तोड़ती सी प्रतीत होती है। जादू मनोविज्ञान के दृष्टिभ्रम पर आधारित एक कला है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement