Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

कोरबा कलेक्टर का काफ़िला रोक किसानो ने बताया अपनी परेशानी, शिरमीना के शिविर से लौट रहे थे कलेक्टर अजित वसंत, दो दिनों से जारी है चोटिया क्षेत्र के किसानो का आंदोलन

रिपोर्ट :- नानक राजपुत



चोटिया व पोड़ी खुर्द के सैकड़ो किसानो के द्वारा दो दिनों से कर रहे आंदोलन मे आज कोरबा कलेक्टर का काफ़िला रोककर अपनी परेशानी बताई, बता दें कि कोरबा कलेक्टर शिरमीना मे आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर के आयोजन से लौट रहे थे तभी चोटिया खदान 1 मे बालको के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानो ने कलेक्टर का काफ़िला रोक दिया, वही ग्रामीणों ने बालको कि मनमानी व 5 वर्षो से मुवावजा राशि लंबित कि के बारे मे अवगत कराया, कलेक्टर अजित वसंत ने बड़ी सहजता से अपनी गाडी रोकी व विनम्रता पूर्वक किसानो कि समस्या से रूबरू हुए वही कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि किसानो कि जो मांगे हैं उस विषय मे जांच कि जाएगी और समस्या का समाधान किया जायेगा, कलेक्टर से मुलाक़ात करने के बाद वे कोरबा कि ओर रवाना हुए।



दरसल चोटिया खदान से लगा हुआ ग्राम पोड़ीखुर्द के किसान पिछले 5 से 6 वर्षो से खदान से निकलने वाले दूषित जल निस्तार कि समस्या से जूझ रहे हैं दूषित जल कि समस्या तों बरकरार है ही अब 2 वर्षो से एक और समस्या आन पड़ी राखड़ कि, दरसल प्रकाश इंडस्ट्रीज ने इस खदान का टेंडर लिया था तों दूषित जल निस्तार को लेकर किसानों को लगातार मुवावजा दिया जाता है वही प्रकाश इंडस्ट्रीज का टेंडर खत्म होने के बाद बालको खुद ही खदान अपने हाथ मे ली जिसके बाद से दूषित जल निस्तार का किसानो को मुवावजा मिलना बंद हो गया, वही अब चोटिया माइंस 1 मे भारी मात्रा मे राखड़ डंप से निचे प्रभावित किसानों के लहलहाते खेतो मे राख़ड़ पहुचे रहे है, जिससे खेतो के फसले बर्बाद होने के साथ साथ उपजाऊ भूमि भी बंजर होने कि कगार मे है,वही किसान चाहते हैं कि उनके खेतो मे जो नुकसान हुए हैं उन्हें छति पूर्ति दी जाये और दूषित जल निस्तार के साथ साथ राख़ड़ डंप पर भी रोक लगाई जाए। शिकायत के आधार पर मामले मे मुवावजे कि प्रक्रिया कि गई, लेकिन प्रकरण मे देरी होने के चलते आज नाराज किसानो ने राखड़ डंप कर रहे वाहनों कों रोककर समस्याओ का समाधान करने कि बात कही। 

 किसानो कों जानकारी मिली कि शिरमीना मे जन समस्या निवारण शिविर आयोजित हैं वापसी मे कलेक्टर व जिला प्रशासन इसी मार्ग से वापस कोरबा जायेंगे, वही किसान कलेक्टर के आने का इंतजार किया जहाँ कलेक्टर अजित वसंत चोटिया खदान 1 के पास जैसे ही पहुचे किसानो ने उनका वाहन रोक लिया और समस्याओं का बताया, वही कलेक्टर अजित वसंत ने विनम्रता से अभी कि बात सुनी कहा कि जल्द ही जांच करा कर सभी समस्याओं कों दूर किया जायेगा, वही किसानो ने कलेक्टर महोदय का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement