पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के ग्राम पंचायत कोनकोना मे सीलिंग जमीन पर वर्षो से काबिज ग्रामीणो पर पोड़ी तहसीलदार द्वारा बेदखली का कार्यवाही मामला काफ़ी गरमाया हुआ है, बेदखली नोटिस के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा दल बल के साथ कब्जा हटाने कि वो सारी कवायदे कि जा रहि थी लेकिन वर्षो से काबिज ग्रामीणों ने इसका जमकर विरोध किया कहा कि यह जमीन ग्राम पंचायत कि सीलिंग जमीन है और हम इस जमीन पे वर्षो से काबिज हैं जिस तरह से कार्यवाही कि जा रहि वह बिलकुल गलत है। काफी विरोध के बाद स्थानीय प्रशासन ने मलबा हटाने को लेकर 10 दिनों का और मोहलत दिया था, उसके बाद से ग्रामीण स्थानीय प्रशासन पर एक तरफा कार्यवाही का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारीयों तथा लगातार जनप्रतिनिधियों से मुलाक़ात किये, और बेदखली कि कार्यवाही पर रोक कि मांग कि गई।
बीते दिनों ही ग्रामीण कोरबा जिलाधीश महोदय से मुलाक़ात कर गुहार लगाई कहा कि 20 वर्षो से उक्त सीलिंग जमीन पर झोपड़ पट्टी बनानकर जीवन यापन कर रहे हैं लेकिन आज उसी जमीन को परमजीत कौर के नाम निकालकर प्रसासन के द्वारा हमे बेदखली का आदेश पारित कर दिया गया, ग्रामीणों के कहा कि परमजीत कौर जो कि बिलासपुर के निवासि हैं भला उनका मालिकाना हक कोनकोना मे कैसे हो गया यह जांच का विषय है समस्त ग्रामीणों ने जिलाधीश महोदय से निवेदन किया कि उक्त मामले मे स्टे लगाकर एक महीने का और समय दिया जाए और मामले कि सही तरिके से जांच कि जाए अन्यथा स्थानीय प्रशासन द्वारा जेसीबी से हमारा बनाया हुआ मकान झोपडी सब तोड़ दिया जायेगा।


0 Comments