Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

बाल दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर पोड़ी उपरोड़ा में मातृ सम्मेलन व बाल मेला, बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई

बाल दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर पोड़ी उपरोड़ा में मातृ सम्मेलन व बाल मेला, बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई

बाल दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर पोड़ी उपरोड़ा में शुक्रवार को भव्य मातृ सम्मेलन, सप्त शक्ति संगम एवं बाल मेला का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर माताओं, अभिभावकों एवं बच्चों की भारी उपस्थिति से खचाखच भरा रहा।आयोजन की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाल विवाह रोकथाम पर आयोजित जागरूकता सत्र रहा, जिसमें सभी माताओं व अभिभावकों को समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए संकल्प दिलाया गया। उपस्थित शिक्षकों एवं वक्ताओं ने कहा कि बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए बाल विवाह पर रोक आवश्यक है।

मातृ सम्मेलन के दौरान पोषण, शिक्षा, संस्कार एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई। वहीं बाल मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।कार्यक्रम में विद्यालय परिवार सहित अनेक माताएँ, अभिभावक एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजकों ने सभी का आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement