बाल दिवस के अवसर पर बांगो थाना स्टाफ ने बच्चों के बीच बाटी खुशियाँ व दी शुभकामनाएँ
14 नवंबर को बांगो थाना स्टाफ ने बच्चो के साथ बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर थाना स्टाफ ने उपस्थित बच्चों को शुभकामनाएँ दीं और बाल दिवस मनाए जाने के पीछे के ऐतिहासिक व प्रेरणादायक कारणों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में अधिक्षिका आशा कुजूर, एएसआई गीलेटबिन कुमार और आरक्षक उपस्थित रहे। एएसआई गीलेटबिन कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि चाचा नेहरू बच्चों से अत्यधिक प्रेम करते थे, उनका स्नेह ही है कि देश आज भी उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाता है। उन्होंने बच्चों को प्रेरणादायक कहानियाँ सुनाई और जीवन में शिक्षा, अनुशासन एवं आदर्शों के महत्व पर भी मार्गदर्शन दिया। थाना स्टाफ द्वारा बच्चों के साथ समय बिताते हुए बाल दिवस को यादगार बनाने का प्रयास किया गया। बच्चों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुलिस अधिकारियों के साथ खुशियाँ साझा कीं।

0 Comments