पोड़ी उपरोड़ा में कल होगा रावण दहन उसके बाद जगराता का आयोजन, डॉ पवन होंगे मुख्य अतिथि
पोड़ी उपरोड़ा :- विजयदशमी के पावन अवसर पर पोड़ी उपरोड़ा में इस वर्ष भी धूमधाम से दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। परंपरा के अनुरूप यहां शाम को रावण दहन का आयोजन होगा। इस रावण के पुतले का दहन कर असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया जाएगा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रावण दहन कार्यक्रम का शुभारंभ शाम से होगा और करीब रात 9 बजे विधिवत रूप से रावण दहन किया जाएगा। रावण के पुतले को आकर्षक रूप दिया गया है, जिसे देखने ग्रामीणों में खासा उत्साह है। रावण दहन के साथ ही अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने और बुराई के अंत का प्रतीकात्मक संदेश दिया जाएगा। रावण दहन के उपरांत रात 10 बजे से रात्रिकालीन जगराता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। इस दौरान भक्ति गीत, माता की चौकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। ग्रामीण बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक माहौल का आनंद लेंगे।
डॉ पवन होंगे मुख्य अतिथि
इस पावन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन शामिल होंगे, वही अध्यक्षता करेंगे ग्राम सरपंच एवं विधायक प्रतिनिधि सहेत्तर सिंह राज साथ ही जनपद सदस्य पूजा दुबे, पूर्व सरपंच एवं विधायक प्रतिनिधि मनोहर श्रोते, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा किरण मरकाम, पूर्व जनपद सदस्य विजय दुबे, पूर्व सरपंच रविशंकर, पूर्व सरपंच अनीता ऋषि कवर एवं दशहरा समिति अध्यक्ष तीर्थंश्वर प्रताप सिंह भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर शोभा बढ़ाएंगे।
आयोजन स्थल पर बांगो पुलिस की टीम द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। पुलिस जवान पूरे आयोजन स्थल पर तैनात रहेंगे और भीड़ पर निगरानी रखेंगे। साथ ही किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की भी पूरी तैयारी में रहेगे।

0 Comments