Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र में संपन्न हुई 54वीं अंतर क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता 2025, कोरबा क्षेत्र ने लहराया परचम,, ऋषभ सिंह सर्वश्रेष्ठ रेस्क्यू प्रशिक्षित व्यक्ति के पुरुस्कार से सम्मानित,

एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र में संपन्न हुई 54वीं अंतर क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता 2025, कोरबा क्षेत्र ने लहराया परचम,, ऋषभ सिंह सर्वश्रेष्ठ रेस्क्यू प्रशिक्षित व्यक्ति के पुरुस्कार से सम्मानित,

सीएमडी श्री हरीश दुहन की अध्यक्षता एवं निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एन फ़्रेंकलिन जयकुमार ,निदेशक तकनीकी योजना परियोजना श्री रमेश चंद्र महापात्र की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ भव्य समापन समारोह

आसपास के परिसर की स्वच्छता के साथ मन, आचरण एवं चरित्र को भी स्वच्छ करें” — श्री हरीश दुहन, सीएमडी एसईसीएल:-  सउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) एवं खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 54वीं अंतर क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता 2025 का भव्य समापन 11 अक्टूबर 2025 को जमुना-कोतमा क्षेत्र के गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम, गोविंदा में हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे रामावतार मीना, उप महानिदेशक (पश्चिमाचल, नागपुर), जबकि अध्यक्षता एसईसीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में नीरज कुमार, उप महानिदेशक (उत्तरी क्षेत्र, गाजियाबाद) उपस्थित रहे।मुख्य निर्णायक की भूमिका विपुल बिहारी सटियार, निदेशक (खान बचाव, रायगढ़ रीजन) ने निभाई।

निर्णायक मंडल में शामिल रहे — कै एम थिरुपति (उप निदेशक, परासिया क्षेत्र), के. जीवन कुमार (उप निदेशक, वाराणसी क्षेत्र), भुक्या भदरु (उप निदेशक, बिलासपुर क्षेत्र-1), शेख गुलाब (उप निदेशक, रायगढ़ क्षेत्र) और चिर्रा श्रीनिवास (उप निदेशक, जबलपुर क्षेत्र)।

चिकित्सकीय निर्णायकों में शामिल रहे — डॉ. आनंद श्री ज्ञान (उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कोरबा), डॉ. शैलेन्द्र राम कुम्हार (उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हसदेव) और डॉ. अनुराग सिंह यादव (वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, बैकुंठपुर क्षेत्र)।

कार्यक्रम की मेज़बानी जमुना-कोतमा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉर्पोरेट गीत के गायन के साथ हुआ। तत्पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों ने कोयला श्रम वीरों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने अपने जीवन को खदान सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण के कार्य में समर्पित किया।

इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन भी किया गया, जिसमें प्रतियोगिता से जुड़ी गतिविधियों, सुरक्षा संदेशों और खान बचाव के अनुभवों का संकलन प्रकाशित किया गया है। स्मारिका विमोचन सीएमडी हरीश दुहन एवं उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया,

प्रतियोगिता में कुल 11 टीमों ने भाग लिया — जिनमें 9 भूमिगत खदानों की, एक संयुक्त सतही क्षेत्रीय टीम (कुसमुंडा, गेवरा, दीपका) और एक महिला टीम शामिल थी।

टीमों ने अनुशासन, साहस, तत्परता और तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सोहागपुर क्षेत्र ने प्रतियोगिता में बाजी मारी और प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कोरबा क्षेत्र दूसरे स्थान पर रहा। कोरबा क्षेत्र के ऋषभ सिंह को इस वर्ष पुनः secl में सर्वश्रेष्ठ रेस्क्यू प्रशिक्षित व्यक्ति का पुरुस्कार प्राप्त हुआ,

सीएमडी हरीश दुहन ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा खान बचाव प्रतियोगिता हमारे कर्मियों के साहस, प्रतिबद्धता और प्रशिक्षण की परीक्षा का अवसर है। जिस प्रकार हम अपने कार्यस्थल को स्वच्छ रखते हैं, उसी प्रकार हमें अपने मन, आचरण और चरित्र को भी स्वच्छ रखना चाहिए। सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की प्राथमिकता होनी चाहिए।”

समापन सत्र में विजेता टीमों को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।

मुख्य अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए क्षेत्रीय महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी ने कहा “यह प्रतियोगिता हमारे रेस्क्यू कर्मियों की प्रतिबद्धता और साहस की मिसाल है। कठिन परिस्थितियों में भी इनका धैर्य और तत्परता हम सभी के लिए प्रेरणा है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

पूरा स्टेडियम राष्ट्रभक्ति की भावना से गूंज उठा और उपस्थित सैकड़ों लोगों ने खनन सुरक्षा के प्रति अपना संकल्प दोहराया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement