Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

तानाखार सरपंच की चेतावनी: सचिव नहीं हटे तो होगा प्रदर्शन

तानाखार सरपंच की चेतावनी: सचिव नहीं हटे तो होगा प्रदर्शन

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा :- ग्राम पंचायत तानाखार की सरपंच श्रीमती तीज बाई ने 20 सितंबर को जिला कलेक्टर से मुलाक़ात कि शिकायत पत्र सौंपने से पहले कलेक्टर को सरपंच द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया। कलेक्टर ने अभिवादन व आवेदन स्वीकर करते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। शिकायत पत्र में ग्राम सचिव मोहनचंद कौशिक के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है।

वही आज पुनः पोड़ी उपरोड़ा SDM के पास भी शिकायत दर्ज कराई, शिकायत में सरपंच ने आरोप लगाया है कि सचिव के खिलाफ ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं। यहां तक कि 04 अक्टूबर 2024 एवं 25 अगस्त 2025 को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा द्वारा गठित जांच दल ने भी जांच की है, लेकिन आज तक सचिव का न तो तबादला किया गया और न ही किसी ठोस कार्रवाई की गई है।

सरपंच ने कलेक्टर से मांग की है कि सचिव का 7 दिवस के भीतर स्थानांतरण सुनिश्चित किया जाए। उनका कहना है कि सचिव को उच्च पदस्थ लोगों का संरक्षण प्राप्त है, जिस कारण स्थानीय अधिकारियों द्वारा भी कार्रवाई टाली जा रही है। इससे ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों में गहरी नाराजगी है। श्रीमती तीज बाई ने साफ चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं की, तो ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मिलकर जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा कार्यालय का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि संभावित आंदोलन से उत्पन्न स्थिति की समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। गौरतलब है कि सचिव के खिलाफ पहले से ही ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है और शिकायतों का समाधान नहीं होने से अब मामला आंदोलन की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement