कटघोरा : ग्राम पंचायत कनबेरी में महतारी सदन का लोकार्पण, मंत्री लखन देवांगन व महापौर संजू देवी राजपुत हुए शामिल
आज माननीय मुख्यमंत्री जी की वर्चुअल अध्यक्षता रही, जहाँ राज्य स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण के अवसर पर जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कनबेरी में भी महतारी सदन का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय मंत्री श्री लखन लाल देवांगन (छत्तीसगढ़ शासन) ने की। इस अवसर पर माननीय विधायक कटघोरा विधानसभा श्री प्रेमचंद पटेल, माननीय महापौर नगर निगम कोरबा श्रीमती संजू राजपूत, जिला सीईओ श्री दिनेश नाग, जनपद सदस्यों एवं सरपंचों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अपने उद्बोधन में माननीय मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि महतारी सदन समूह की दीदियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। यहाँ वे अपने प्रशिक्षण, विभिन्न बैठकों एवं आजीविका संबंधी गतिविधियों का संचालन कर सकेंगी। इससे उन्हें बेहतर सुविधा और प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर जनपद सीईओ श्री यशपाल सिंह, अतिरिक्त सीईओ खगेश कुमार निर्मलकर, DPM चिराग ठक्कर, BPM अमरनाथ ताराम, NRLM, AC सहित बड़ी संख्या में समूह की दीदियाँ उपस्थित थीं।


0 Comments