Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

घायल गौ वंश को सहारा दे रहा श्री सुरभि गौ सेवा संस्थान, तहसील परिसर में पड़े घायल बछड़ो को इलाज के लिए लेने पहुंचे गौ सेवक।

घायल गौ वंश को सहारा दे रहा श्री सुरभि गौ सेवा संस्थान, तहसील परिसर में पड़े घायल बछड़ो को इलाज के लिए लेने पहुंचे गौ सेवक। 

पोड़ी उपरोड़ा:-  सड़कों पर घूम रहे आवारा गौ वंश लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं सिर्फ मवेशी ही नहीं बल्कि इंसान भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। बावजूद इसके, लोगों में जागरूकता की कमी बनी हुई है। दुर्घटना के बाद लोग देखते तो हैं, लेकिन घायल पशु का इलाज कराने की जिम्मेदारी शायद ही कोई उठाता है। हालांकि शासन के निर्देश पर कई जगहों पर ग्राम पंचायतें गौशालाएं बना रही हैं। पोड़ी उपरोड़ा में भी सरपंच सहेत्तर सिंह राज की पहल पर सैकड़ों गौवश को सुरक्षित रखा गया है। इससे सड़कों पर आवारा पशुओं की संख्या कम हुई है।

इसी बीच, लखनपुर में संचालित श्री सुरभि गौ सेवा संस्थान लगातार घायल गौ वंश की सेवा कर रहा है। समिति के सदस्य चंदा एकत्र कर दवाइयां खरीदते हैं और पशु चिकित्सकों की सलाह से उपचार करते हैं।

बीते शाम पोड़ी उपरोड़ा तहसील परिसर में तीन बछड़े दुर्घटना के शिकार हुए। राहगीर उन्हें देख कर भी अनदेखा करते रहे। इस बीच नायब तहसीलदार ने गौ सेवकों से संपर्क किया। लगभग आधे घंटे में समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल बछड़ों का इलाज किया। जिनकी हालत गंभीर थी, उन्हें गौशाला ले जाया गया। तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने समिति को सहयोग राशि भी प्रदान की। संस्थान ने इसके लिए आभार जताया। समिति का कहना है कि अक्सर वाहन और ईंधन का खर्च खुद ही उठाना पड़ता है, जिससे दिक्कत होती है। अब सवाल यह है कि क्या दुर्घटनाएं थम पाएंगी? जब तक समाज जागरूक नहीं होगा और आवारा गौ वंश को सुरक्षित स्थानों पर नहीं पहुँचाएगा, तब तक हादसे यूं ही जारी रहेंगे।

आप भी सहयोग राशि दे सकते हैं इस बार कोड के जरिये 

मोबाइल +91 83054 59662 




Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement