विजयवेस्ट कोल खदान:- जमीन धसान से दहशत में ग्रामीण, जिम्मेदार कौन, जीव जंन्तुओं कि हो रही मौत
पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के बीजाडांड, पुटीपखना, केंदई सहित कई गांवों के ग्रामीण जमीन धंसने से दहशत में हैं। कारण है सिर्फ एसईसीएल की विजय वेस्ट कोयला खदान का लगातार विस्तार, बरसात में जमीन तेजी से धंसती है, जिससे मवेशी व जीव-जंतु मौत के शिकार हो रहे हैं और पेड़-पौधे नष्ट हो रहे हैं। लेकिन गर्मी में जल स्तर भी तेजी से घटता है। ग्रामीण आरोप लगाते हैं कि न प्रशासन और न ही वन विभाग इस ओर गंभीर है। नोटिस जारी करना महज खानापूर्ति बनकर रह गया है। वे शोषण और दबाव के चलते अपनी बात खुलकर नहीं रख पा रहे। अब सवाल यह है कि ग्रामीणों की चिंता करेगा कौन, जबकि जिम्मेदार विभाग मौन हैं, क्षेत्र के एक ग्रामीण ने वीडियो शेयर कि है जिसमे साफ देखा जा सकता है कि किस तरह उसका गाये जमीन धसान से मौत के मुंह में शमा गई है, ये तो महज के है ऐसे न जाने कितनो गाय बैल होंगे जो इस तरह मौत के शिकार हुए होंगे।
देखें वीडियो 👇🏻👇🏻

0 Comments