Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा कार्यशाला, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल हुए शामिल

 मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा कार्यशाला, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर तथा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूरे देशभर में सेवा पखवाड़ा का आयोजन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इसी कड़ी में पत्थलगांव शहर मण्डल एवं ग्रामीण मंडल में सेवा पखवाड़ा की तैयारी हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी जशपुर के जिला महामंत्री श्री मनीष अग्रवाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों जैसे – स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, गरीब और असहायों की सेवा कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
अपने उद्बोधन में मनीष अग्रवाल जी ने कहा कि “सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को जोड़ने और राष्ट्रहित में कार्य करने का एक संकल्प है।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा में प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के बीच जाकर सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करे।
इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यशाला ग्रामीण मण्डल के प्रभारी जिला मंत्री आलोक सारथी जी पत्थलगांव शहर मण्डल मण्डल अध्यक्ष अंकित बंसल, सुनील अग्रवाल पूर्व जिला उपाध्यक्ष, अनिल मित्तल, संजय लोहिया,श्याम नारायण गुप्ता, सुनील गर्ग, नरेश यादव, अवधेश गुप्ता, रूपसिंह राठिया,योगेश यादव,भुनेस्वरी बेहरा, सुचिता एक्का,उर्मिला पटेल एवं पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।

पत्थलगांव ग्रामीण मंडल- ग्रामीण मंडल प्रभारी हरजीत सिंह भाटिया, प्रदीप गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हेमंत बंजारा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरुण यादव,उपाध्यक्ष देवप्रकाश साहू, कौशल धुर्वे, महामंत्री सरिता सिदार, जयमल एक्का,मीरा पोते, महेश गुप्ता, करेश तिग्गा, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सेवा पखवाड़ा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

🙏 सेवा ही संगठन है – सेवा ही संकल्प है। 🙏

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement