Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

गणेश विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा – तेज रफ्तार बोलेरो भीड़ में घुसी, 3 की मौत, 22 से अधिक घायल

 जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ग्राम जुरुडांड के चरईडांड स्टेट हाईवे पर श्रद्धालुओं के बीच अचानक एक तेज रफ्तार बोलेरो (क्रमांक CG 15 CR 1429) घुस गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो रायकेरा की ओर से आ रही थी और तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सीधे भीड़ में घुस गई। हादसे के वक्त करीब 150 से अधिक लोग विसर्जन जुलूस में शामिल थे। वाहन की टक्कर से लोग हवा में उछलकर इधर-उधर जा गिरे और कई लोग वाहन के नीचे दब गए। गुस्साई भीड़ ने चालक की पिटाई कर दी, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए।


प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशि मोहन सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। प्रशासन ने 2 नायब तहसीलदार और मेडिकल टीम को अंबिकापुर भेजा है।

मौके पर जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जनप्रतिनिधि शंकर गुप्ता, एसडीओपी दिलीप कोसले, एसडीएम प्रदीप राठिया, तहसीलदार महेश्वर उईके सहित पुलिस बल मौजूद रहे और ग्रामीणों की मदद से देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया।


मृतकों की पहचान

अरविंद (19 वर्ष) पिता तोबियस केरकेट्टा

विपिन कुमार प्रजापति (17 वर्ष) पिता देवनारायण

खिरोवती यादव (32 वर्ष) पत्नी हरीश यादव

घायल लोगों में शामिल


फकीर यादव, नीलू यादव, निरंजन राम, संदीप यादव, नारायण, देवंती, गुलापी बाई, याहूसु लकड़ा, संतोष प्रजापति, हेमंत यादव, उमा यादव, भुवनेश्वरी यादव, चंदा बाई, पिंकी, लीलावती प्रजापति, डमरूधर यादव, गायत्री यादव, आरती यादव, परमानंद यादव, अभिमन्यु, हेमानंद और बोलेरो चालक सुखसागर सहित अन्य।

पुलिस ने बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement