आज एन एच एम कर्मचारियों का हड़ताल अठारहवें दिन भी जारी रहा| जिसमें दुर्ग के बहुत से एन एच एम कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हड़ताल में शामिल हुए|
छत्तीसगढ़ प्रदेश के 33 जिलों में 25 जिलों के एन एच एम अध्यक्ष को बर्खास्त कर दिया है| इसके विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश के 33 जिलों के समस्त एन एच एम के 16000 कर्मचारी सामूहिक इस्तीफा अपने अपने सीएमएचओ कार्यालय में जाकर दिए | अब एन एच एम कर्मचारी 10 मांगे छोड़कर केवल एक मांग पर अढ गए हैं| केवल नियमितीकरण करना जब तक नियमितीकरण नहीं होगा तब तक हड़ताल से वापस नहीं जाएंगे | तथा कर्मचारियों का कहना है| सरकार को हमारी कोई चिंता नहीं है| हम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी चौबीस घंटे सेवा देते हैं| और छुट्टी के दिन भी सेवा देते हैं|और कोरोना जैसी महामारी में अपने छोटे बच्चे और परिवार को छोड़ कर अपनी जान की परवाह ना कर सेवा दी है| कुछ स्वास्थ्य विभाग के एन एच एम कर्मचारी प्रेगनेंट होकर भी कोरोना में सेवा दी है|

0 Comments