Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सजग कोरबा अभियान के तहत गुरसिया बस्ती में दबिश, 11 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी जेल दाखिल

अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सजग कोरबा अभियान के तहत गुरसिया बस्ती में दबिश, 11 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी जेल दाखिल

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में सजग कोरबा अभियान के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया बस्ती में दबिश दी गई, जहां से पुलिस ने बजरंग गोड़ पिता आनंद राम (उम्र 41 वर्ष) के कब्जे से 11 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर जेल दाखिल किया गया। इसमें 10 लीटर प्लास्टिक जरीकेन और 1 लीटर बियर बोतल में भरी हुई शराब शामिल है। साथ ही मौके पर भारी मात्रा में महुआ पास का नष्टीकरण भी किया गया। बांगो थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने सख्त हिदायत दी है कि अवैध कच्ची महुआ शराब का निर्माण और बिक्री किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।कार्यवाही मे ए एस आई गीलेटबिन कुमार, आरक्षक अशोक खरे, गजेंद्र सिंह बिंझवार, मनाशमंडी पैकरा तथा महिला आरक्षक जेवन्ति लकड़ा शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement