Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पखवाड़ा अभियान के तहत हुआ जिला स्तरीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन..101 यूनिट हुआ रक्तदान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सभी नागरिकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया सभी का बहुत बहुत आभार - अंकित बंसल

पत्थलगांव - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस अवसर पर पूरे देश में चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल पत्थलगांव शहर द्वारा जिला स्तरीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती गोमती साय ने किया।



शुभारंभ के उपरांत श्रीमती साय ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण भी किया और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। रक्तदान शिविर में जिला भाजपा के महामंत्री,मंडल के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,मंत्री,महामंत्री एवं समस्त पदाधिकारियों व समाजसेवियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हुए ऐतेहासिक 101 यूनिट रक्तदान किया। 


इस अवसर पर विधायक श्रीमती साय ने कहा कि आज मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर लोगों ने भारी संख्या में रक्तदान करते हुए अपनी अहम भूमिका अदा की है, क्योंकि रक्तदान की महादान कहा जाता है। 



जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल ने कहा कि पूरे देश मे आज प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ हुआ है जिसमें पत्थलगांव अस्पताल में आज जिला स्तरीय रक्तदान शिविर चलाया जा रहा है यह रक्त जिले में रक्त की कमी से जूझ रहे व्यक्तियों के जरूर काम आएगा।


भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ने कहा कि जिला भाजपा के निर्देश पर आज पत्थलगांव सिविल हॉस्पिटल में जिला स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ सभी नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और आज हमने ऐतेहासिक 101 यूनिट ब्लड डोनेट करवाने में सफलता हासिल की है जिसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूँ।


इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, भाजपा ग्रामीण मंडल प्रभारी हरजीत सिंह भाटिया, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल (लुड़ेग), मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल, नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सिंह, उपाध्यक्ष अजय बंसल, संजय लोहिया,अवधेश गुप्ता,महामंत्री सुनील गर्ग,नरेश यादव,सुरेश साहू,हिमांशु शर्मा,भुनेश्वरी बेहरा,पार्षद श्यामनारायण गुप्ता,ममता यादव,संतोषी भारद्वाज,विमला बेक,कविता नारंगे,भारती शर्मा,सलमी निकुंज, जितेंद्र अग्रवाल,सुदर्शन सिंह,रामकिशन यादव,नवीन यादव,धर्मपाल नारंगे,मनोज नारंगे,सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम ऋतुराज बिसेन, तहसीलदार प्रांजल मिश्रा, सीएमओ जावेद खान एवं बीएमओ डॉ. जेम्स मिंज भी शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement