Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

इस महिला ने कहा- "हर बार रोहित सर जैसा ही कलेक्टर आये" जिस काम के लिए सबने हाथ खड़े कर दिए उस काम को कलेक्टर ने फोन पर ही कर दिया ....पढिये पूरी स्टोरी

 जशपुर मुनादी ।। जिले के तपकरा में रहने वाले कई परिवार कई वर्षों से नल जल योजना का लाभ पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन इनकीं कोई सुनने वाला नहीं। न तो आजतक पंचायत में इनकीं सुनवाई हुई न ही किसी नेता के कान में जूं रेंगा । आखिरी में जब बस्ती की एक महिला ने कलेक्टर को फोन लगाकर इस समस्या से अवगत कराया तब जाकर अब इस मामले का अब समाधान होता दिख रहा है । 



तपकरा वार्ड नम्बर 4 की महिला दुर्गा गुप्ता ने बताया कि तपकरा मेन रोड के किनारे रहने वाले 15 से 20 घरो में नल जल योजना का पानी नहीं पहुँच रहा है। इस समस्या को स्थानीय नेता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और पंचायत को बताते कई साल हो गए लेकिन किसी ने कोई प्रयास नहीं किया । उन्होंने बताया कि जब पंचायत वालों ने भी फंड और संसाधन का रोना रोकर हाथ खड़े कर दिए तब उन्होंने जिले के कलेक्टर रोहित व्यास को फोन करके समस्या से अवगत कराया । कलेक्टर ने पूरी समस्या को फोन पर सुना और व्हाट्सएप्प के जरिये ही उन्होंने आवेदन लिया और तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी । कलेक्टर ने वकायदे फोन पर कार्रवाई की जानकारी भी दी और भरोसा दिया कि बहुत जल्द पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी । दुर्गा गुप्ता ने  बताया कि एक फोन में कलेक्टर का एक्शन में आ जाना बहुत बड़ी बात है ।"भगवान हर बार जशपुर जिले को ऐसा ही कलेक्टर दे"   


आपको बता दें कि बहुत पहले बिछाया गया पाईप लाईन फट गया है जिसके चलते कई घरों में नलों से पानी की सप्लाई बंद है ।जबतक खुदाई करके नया पाइप लाईन नहीं बिछाया जाएगा तबतक पानी की सप्लाई नहीं हो सकती । इस बात की जानकारी पीएचई विभाग और पंचायत दोनों को है और इसी पाईप लाईन को ठीक करने बस्ती के लोग कई सालों से कोशिश कर रहे हैं लेकिन आज तक पाईप लाइन को सुधारा नहीं गया नतीजतन लोग भरी बरसात में भी पीने का पानी जैसी मूल सुविधाओं से वंचित हो गए हैं।  


स्थानीय लोगो ने एक मजेदार बात बताई वो ये कि कोई भी चुनाव हो चुनाव के ठीक एक महीना पहले पानी की सप्लाई ठीक हो जाती है लेकिन चुनाव खत्म होते हो समस्या ज्यों का त्यों रह जाती है। लोगो ने बताया कि इस पंचायत चुनाव से ठीक 1 माह पहले पाईप लाईन को सुधार दिया गया था और चुनाव होते तक पानी की सप्लाई होता रहा लेकिन जैसे ही चुनाव खत्म हुआ पानी की सप्लाई बंद हो गयी । इस बात को मोहल्ले के लोगो ने आवेदन देकर कलेक्टर को भी बताया है कि चुनाव के बाद पानी की सप्लाई बंद हो जाती है ।


 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement