रायपुर :- भारत स्काउट्स एवम् गाइड्स जिला संघ के वार्षिक कार्यक्रमानुसार, जिला संघ रायपुर के अध्यक्ष श्री जी स्वामी जी , जिला आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर श्री हिमांशु भारती के मार्गदर्शन में आज विकासखंड आरंग में अंशदान पंजीयन एवं स्काउटर गाइडर बैठक का आयोजन किया गया।
विकासखंड स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दिनेश शर्मा ने कहा कि स्काउट से जुड़ने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है इसलिए सभी विद्यालय में स्काउट गाइड संचालित होना चाहिए।
साथ ही जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा विभाग में चल रहे 15 प्रोजेक्ट के प्रति सभी में जागरूक लाने में स्काउट गाइड एक अच्छा माध्यम हो सकता है।
श्री शर्मा ने सभी स्काउटर एवं गाइडर को जिला प्रशासन नवाचार ग्रुप में जुड़वाकर और अन्य लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
विशेष अतिथि वक्ता डॉ चुन्नी शर्मा ने प्रोजेक्ट दधिची एवं प्रोजेक्ट छांव के बारे में जानकारी दिया।
इस बैठक में विकासखंड सचिव रोहित वर्मा के द्वारा विकासखंड स्तर पर होने वाले वार्षिक कार्यक्रम द्वितीय सोपान, हाइक, पर चर्चा किया गया।
जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री हेमंत शुक्ला , जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड डॉ. लक्ष्मी नायक ने जिला संघ के कार्यक्रमों जिला रैली, सेक्टर अधिकारी के चयन के बारे में बताया।
इस बैठक में अरुंधति स्कूल के प्राचार्य श्री हरीश शर्मा, स्काउटर दौलत राम साहू, राजू लाल पोर्ते, अजय काटले, युवराज मिश्रा, लक्ष्मीनारायण पटेल , डोमन डहरिया, मोहन यादव
गाइडर सपना बड़ोनिया, कुमुद देवांगन, अपर्णा तिवारी, अन्नपूर्णा पाण्डेय, सरिता व्यास, मेनका निषाद, बिंदु दुबे, विनीता वर्मा, सावित्री चंद्राकर, सावित्री सोनकर, सरिता चंद्राकर आदि उपस्थित रहे।



0 Comments