भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ के जिला मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव श्री कैलाश सोनी के आदेशानुसार जिला संघ रायपुर में तीन दिवसीय राज्य पुरस्कार पूर्व अभ्यास जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष सम्माननीय जी स्वामी जी एवं जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय (जिला आयुक्त) के निर्देशन में जिला सचिव मृत्युंजय शुक्ला जिला संगठन आयुक्त हेमंत शुक्ला के नेतृत्व में
तीन दिवसीय राज्य पुरस्कार पूर्व अभ्यास जांच शिविर का आयोजन किया गया शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष जी स्वामी जी एवं जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय की उपस्थिति में फ्लैग होस्टिंग के साथ प्रारंभ किया गया जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उद्बोधन में बच्चों को उत्साह के साथ सीखने के लिए प्रेरित किये स्काउटिंग जीवन जीने की एक कला है हमेशा स्काउटिंग से जुड़े रहने कहा शिविर में कुल 143 स्काउट गाइड रोवर रेंजर राज्य पुरस्कार परीक्षा की तैयारी में उपस्थित हुए।अंतिम दिवस शिविर समापन में जिला अध्यक्ष जी स्वामी जी द्वारा बच्चों को राज्य
पुरस्कार परीक्षा में उत्तीर्ण होने हमेशा स्काउटिंग से जुड़े रहने शुभकामनाएं दिए साथ ही श्री गज्जू साहू जोन अध्यक्ष 01 नगर पालिक निगम रायपुर मोहन उपारकर पूर्व अध्यक्ष नगर पालिक निगम रायपुर बंसी लाल साहू शाला विकास समिति अध्यक्ष द्वारा भी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिए इस शिविर में श्री मृत्युंजय शुक्ला जी शिविर संचालक सहायक संचालक के रूप में गोपाल वर्मा रोहित वर्मा हेमंत शुक्ला राजू लाल मुकेश बोरकर सपना बड़ोनिया आरती सिंह राजपूत मनीषा वायकर शाहिना परवीन लक्ष्मी नायक लक्ष्मी नारायण पटेल मेनका निषाद उपस्थित होकर बच्चों को पूर्ण रूप से राज्य पुरस्कार परीक्षा उत्तीर्ण करने की जानकारी दिए।उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मीना भारद्वाज द्वारा दी गई।


0 Comments