पोड़ी उपरोड़ा में भी आज़ादी का जश्न, स्कूलों में तिरंगा लहराया और गूंजा जय हिंद,
आज़ादी के 79वें पर्व को पूरे देश की तरह पोड़ी उपरोड़ा में भी हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। पोड़ी उपरोड़ा के स्वामी आत्मा नंद उत्कृष्ट विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, साधना इंग्लिश मीडियम सहित प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।
बच्चों ने हाथों में तिरंगा थामकर रैली निकाली और “जय हिंद” के नारों से गांव की गलियां गूंज उठीं। स्वामी आत्मा नंद विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि रैली के बाद ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके पश्चात बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य और स्टाफ ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं, वहीं साधना इंग्लिश मीडियम में भी बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ पर्व मनाया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्रीमती किरण मरकाम (प्रदेश मंत्री, महिला मोर्चा), शिव शंकर उइके (अध्यक्ष, शाला प्रबंधन समिति), सरपंच एवं विधायक प्रतिनिधि सहेत्तर सिंह राज, सांसद प्रतिनिधि अशोक मिश्रा, टी. आर. एक्का, शिव नारायण मरकाम, प्रकाश राजपूत, जनपद सदस्य सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अभिभावक और नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश की एकता, अखंडता व प्रगति के लिए संकल्प लिया। तिरंगे के सम्मान में पोड़ी उपरोड़ा देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा।


0 Comments