Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

छत्तीसगढ़ युवा प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का पाली में युवा कांग्रेस ने किया जोरदार स्वागत

छत्तीसगढ़ युवा प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का पाली में युवा कांग्रेस ने किया जोरदार स्वागत

कोरबा:-  हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी "वोट चोरी" के मुद्दे को लेकर बिहार में 16 दिवसीय यात्रा पर निकल रहे हैं। इस यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त से सासाराम (बिहार) से होनी है। इसमें शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा आज विधानसभा पाली-तानाखार होते हुए बिहार की ओर रवाना हुए।

इस दौरान पाली-तानाखार युवा कांग्रेस ने आकाश शर्मा का जोरदार स्वागत किया। करीब एक घंटे तक आकाश शर्मा ने युवा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें संगठन को मजबूत बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव लक्ष्मीकांत कंवर, प्रदेश महासचिव प्रशांत मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि अजय सेनी, सांसद प्रतिनिधि रवि कश्यप, विधानसभा पाली-तानाखार युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित सिंह पाल, विधानसभा महासचिव शिव जैसवाल, दुर्गेश मानिकपुरी, घनश्याम, पाली युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश महंत, पोड़ी युवा कांग्रेस ब्लॉक महासचिव बंसी दास सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement