Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

अधिकारी की प्रताड़ना से तंग आकर कर्मचारी ने किया आत्महत्या का प्रयास, थाना एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में दी लिखित शिकायत

*जशपुर*- जशपुर से बड़ी खबर है, जिला जनसम्पर्क कार्यालय जशपुर में पदस्थ अंशकालिक कर्मचारी ने अपने अधिकारी पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक एवं सिटी कोतवाली थाना जशपुर में लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की जांच कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।



शिकायत पत्र में कर्मचारी रविन्द्रनाथ राम पिता गेन्दा राम, निवासी रूपसेरा खखरा पाठ, पोस्ट-पतराटोली ने बताया है कि वह वर्ष 2012 से जनसम्पर्क कार्यालय जशपुर में कार्यरत है। मात्र 4,600 रुपये मासिक मानदेय पर नियुक्त होने के बावजूद उससे फोटोग्राफी, ड्राइविंग, कंप्यूटर ऑपरेटर, फोटो प्रदर्शनी तैयार करना एवं यहां तक कि निजी कार्य तक करवाए जाते थे।



पीड़ित का आरोप है कि राज्योत्सव 2024 के बाद से अधिकारी नूतन सिदार द्वारा उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा है। काम में लापरवाही का आरोप लगाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जाता था। यहां तक कि अधिकारी द्वारा उसे SC/ST एक्ट में फंसा कर जेल भिजवा देने की धमकी भी दी गई। लगातार प्रताड़ना और मानसिक दबाव से परेशान होकर पीड़ित ने बताया कि वह 13 अगस्त 2025 की शाम लगभग 7:30 बजे कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने को मजबूर हो गया था। 



हमारे संवाददाता ने इस मामले में फोन के माध्यम से जानकारी लेना चाहा तब उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।


अब पीड़ित ने थाना प्रभारी जशपुर को आवेदन देकर पूरे मामले की गम्भीरता से जांच कर दोषी अधिकारी पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं शिकायत की प्रतिलिपि कलेक्टर जशपुर एवं पुलिस अधीक्षक जशपुर को भी प्रेषित की गई है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement